JanSevaDal Logo
JanSevaDal
जन सेवा दलJanSevaDal
होमHome हमारे बारे मेंAbout Us नेतृत्वLeadership घोषणा पत्रManifesto सदस्यMembers कार्यक्रमEvents समाचारNews गैलरीGallery संपर्कContact
सदस्य बनेंJoin Us दान करेंDonate
अलीगढ़ में 28 जून को जन सेवा दल की विशाल जन-जागरण रैली
रैलीRally Upcoming विशेषFeatured आगामी कार्यक्रमUpcoming Event

अलीगढ़ में 28 जून को जन सेवा दल की विशाल जन-जागरण रैली

कार्यक्रम विवरणEvent Description

विस्तृत जानकारीDetailed Information

"2027 की सत्ता में अति पिछड़ों, अति दलितों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प"

अलीगढ़। जन सेवा दल द्वारा आगामी 28 जून को अलीगढ़ में एक विशाल जन-जागरण एवं अधिकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अति पिछड़े, अति दलित, युवा, महिला शक्ति तथा समाज के वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

जन सेवा दल का मानना है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सत्ता और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर प्राप्त हो। इसी संकल्प को लेकर पार्टी पूरे प्रदेश में जन-जागरण अभियान चला रही है।

रैली में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी, शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, तथा अति पिछड़े एवं अति दलित समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

जन सेवा दल के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर इस सामाजिक परिवर्तन के अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

जन सेवा दल का संकल्प है —
"सामाजिक न्याय, समान अधिकार और सत्ता में सम्मानजनक भागीदारी के माध्यम से अति पिछड़े, अति दलित, युवा और महिला शक्ति को नई राजनीतिक दिशा देना।"

आइए, 28 जून को अलीगढ़ पहुंचें और 2027 के बदलाव की मजबूत नींव रखें।

जन सेवा दल
"जन-जन की आवाज, सामाजिक न्याय का संकल्प"

इस कार्यक्रम को साझा करेंShare This Event

WhatsApp Facebook Twitter

कार्यक्रम की जानकारीEvent Information

तिथिDate

Sunday, 28 Jun 2026

आगामीUpcoming

समयTime

10:00 AM

शहर / राज्यCity / State

अलीगढ़, Uttar Pradesh

श्रेणीCategory

रैलीRally

स्थितिStatus

Upcoming
🎉

इस कार्यक्रम में शामिल हों!Attend This Event!

अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनें।Confirm your presence and be a part of this important event.

सदस्य बनकर शामिल होंJoin as a Member

साझा करेंShare

App Icon

Install App

Install for Fast Access