JanSevaDal Logo
JanSevaDal
जन सेवा दलJanSevaDal
होमHome हमारे बारे मेंAbout Us नेतृत्वLeadership घोषणा पत्रManifesto सदस्यMembers कार्यक्रमEvents समाचारNews गैलरीGallery संपर्कContact
सदस्य बनेंJoin Us दान करेंDonate
घोषणा पत्रManifesto

घोषणा पत्रManifesto

​जन सेवा दल — आधिकारिक घोषणा पत्र ​"समता, न्याय और अधिकार — हर नागरिक का सपना होगा साकार" ​प्रस्तावना (ऐतिहासिक प्रेरणा): ​जन सेवा दल अखंड भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद जी के गौरवमयी और लोक-कल्याणकारी सिद्धांतों से प्रेरित है। जिस प्रकार सम्राट महापद्म नंद जी ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब और शोषित व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया था, ठीक उसी संकल्प के साथ जन सेवा दल सर्वसमाज को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए कटिबद्ध है। ​1. रोज़गार, श्रम एवं कर्मचारी कल्याण ​संविदा सफाई कर्मचारी: सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सरकारी (स्थाई) कर्मचारी घोषित किया जाएगा। ​शिक्षा मित्र: लंबे समय से संघर्षरत शिक्षा मित्रों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें स्थाई पद पर समायोजित किया जाएगा। ​आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: आंगनबाड़ी का नाम बदलकर उन्हें 'महिला एवं बाल विकास कर्मचारी' का दर्जा और अधिकार दिए जाएंगे। ​रोजगार गारंटी: हर परिवार के लिए 'एक परिवार, एक नौकरी' का नियम। नौकरी न मिलने तक बेरोजगार युवाओं को ₹10,000 मासिक भत्ता/मानदेय अनिवार्य (कम्पल्सरी)। ​2. सामाजिक न्याय एवं प्रशासनिक सुधार: ​समान हिस्सेदारी: सभी जातियों एवं धर्मों को उनकी जनसंख्या के सटीक अनुपात में शासन और प्रशासन में हिस्सेदारी। ​समान अधिकार: धन, धरती, शिक्षा और सामाजिक सम्मान में बराबर का हिस्सा। जातिगत अपमान से पूर्ण मुक्ति। ​विकेंद्रीकृत नेतृत्व: प्रशासनिक भागीदारी बढ़ाने के लिए दो साल की अवधि के लिए पाँच उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) नियुक्त होंगे। ​स्थानीय तैनाती: चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की तैनाती उनके गृह जिले में ही होगी। ​शिक्षकों को सहूलियत: महिला और पुरुष शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उनके स्वयं के ब्लॉक में ही तैनाती दी जाएगी। ​3. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाएं: ​मुफ्त शिक्षा व चिकित्सा: उच्च शिक्षा और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए पूरी तरह फ्री (मुफ्त) होंगी। ​गरीबों को पक्का आवास: हर बेघर और गरीब परिवार को रहने के लिए सरकारी खर्च पर 3 रूम (कमरों) का पक्का आवास। ​भूमिहीनों को राहत: प्रत्येक भूमिहीन परिवार को कृषि के लिए जमीन उपलब्ध कराकर 5 बीघा का पट्टा दिया जाएगा। ​वीआईपी संस्कृति पर रोक: जिला स्तर पर सरकारी फिजूलखर्ची रोकने के लिए डीएम (DM) और एसपी (SP) के आवासों का क्षेत्रफल अधिकतम दो बीघा तक सीमित रहेगा। ​4. सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं पत्रकार कल्याण: ​कन्यादान सहायता: गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार की तरफ से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सहायता राशि। ​अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा: किसी भी नागरिक की आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार को संबल देने के लिए ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की अनिवार्य सहायता राशि। ​पत्रकार कल्याण: 5 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले सभी पत्रकारों को सम्मानजनक ₹10,000 प्रति माह मानदेय। ​5, महिलाओं यानी आधी आबादी को जन सेवा दल से जातिगत जन संख्या अनुपात में आधे टिकट एवं समस्त सरकारी पदों पर भी जन संख्या अनुपात में जिला मंडल तहसील ब्लाक थानों में पोस्टिंग यानी प्रत्येक क्षेत्र में सरकारी गैर सरकारी संगठनों में जन संख्या अनुपात में हिस्सेदारी 6-- गांव गांव डेयरी उद्योग के लिए बिना ब्याज भैस पालन कराया जाएगा नोट - यह अंतिम निर्णय नही इसमें घटाया तो नहीं जा सकता बढ़ाया जा सकता है जारी कर्ता विनेश ठाकुर कर्पूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जन सेवा दल एवं सम्पादक विधान केसरी लखनऊOur Commitment — Today's policy for a better tomorrow.

प्रस्तावनाPreamble

हमारी प्रतिज्ञाOur Pledge

"हम, जन सेवा दल के कार्यकर्ता और नेता, इस घोषणा पत्र के माध्यम से भारत की जनता को वचन देते हैं — कि हमारी हर नीति, हमारा हर निर्णय, और हमारा हर कदम जनता की भलाई के लिए होगा।""We, the workers and leaders of JanSevaDal, pledge to the people of India through this manifesto — that our every policy, our every decision, and our every step will be for the welfare of the people."

यह घोषणा पत्र केवल कोई चुनावी वादा नहीं है — यह एक स्थायी संकल्प है। जन सेवा दल का विश्वास है कि असली लोकतंत्र तब होता है जब हर व्यक्ति का जीवन बेहतर हो, जब कोई भूखा न सोए, और किसी को इलाज के लिए भटकना न पड़े।This Manifesto is not just an election promise — it is a permanent commitment. JanSevaDal believes that true democracy exists only when every person's life is improved, when no one sleeps hungry, and no one has to struggle for medical care.

"
1

हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी या स्वरोज़गार प्रशिक्षण का अधिकार।Right to a government job or self-employment training for one member of every family.

2

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) और स्टार्ट-अप के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना।Interest-free loan scheme for MSMEs and start-ups.

3

प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी सभी संविदा कर्म कमी को स्थाई कर्मचारी हजार रुपए रोज संविदा शुल्कOne government job for every family; all contractual workers to be made permanent employees; and a daily contractual wage of one thousand rupees.

4

हर घर स्वरोजगार इच्छुक बेरोजगार को डेयरी उद्योगDairy industry for every unemployed person wanting self-employment

5

महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 50% आरक्षण सभी महिलाओं की जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी और 50 साल की गरीब महिला को पांच हजार महिना पेंशन बेटी की शादी में दो लाख50% reservation for women in every sector, share of all women in proportion to their population and Rs. 5000 monthly pension to a poor woman of 50 years and Rs. 2 lakh for daughter's marriage.

6

परिवार में कमाने वाले की मौत पर₹200000 का नुकसान₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा₹200,000 in financial loss coverage upon the death of the family's earning member, and health insurance coverage of up to ₹500,000.

7

नौकरी सुरक्षा गारंटी — सामूहिक छंटनी से पहले सरकारी अनुमति अनिवार्य।Job security guarantee — Government approval mandatory before mass layoffs.

संदेशSpotlight

जनता के नाम संदेशMessage to the Nation

Campaign Quote
JSD
जन सेवाPublic Service

हमारा संकल्प,Our Resolve, आपका भविष्यYour Future

यह घोषणा पत्र हमारा वादा नहीं, हमारा धर्म है।This manifesto is not our promise, it is our duty.

6
मुख्य नीति क्षेत्रCore Policy Areas
42
वादेTotal Promises
100%
पारदर्शिताTransparency
राष्ट्रीय अध्यक्षNational President
JanSevaDal
महासचिवGeneral Secretary
JanSevaDal
App Icon

Install App

Install for Fast Access