JanSevaDal Logo
JanSevaDal
जन सेवा दलJanSevaDal
होमHome हमारे बारे मेंAbout Us नेतृत्वLeadership घोषणा पत्रManifesto सदस्यMembers कार्यक्रमEvents समाचारNews गैलरीGallery संपर्कContact
सदस्य बनेंJoin Us दान करेंDonate
Party News

जन सेवा दल का संगठन विस्तारः उमेश संभल के जिलाध्यक्ष व अतुल बने जिला प्रभारी, अमरोहा की कमान राजेश को

JanSevaDal Team 05 Jun 2026 8 दृश्यviews
साझा करें:Share:
जन सेवा दल का संगठन विस्तारः उमेश संभल के जिलाध्यक्ष व अतुल बने जिला प्रभारी, अमरोहा की कमान राजेश को

उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा दलः विनेश ठाकुर कर्पूरी

 

उन्नाव में भी संगठन मजबूत
संगठन ने लखनऊ से सटे उन्नाव जिले में भी अपनी टीम का विस्तार किया है। उन्नाव निवासी राजेश सविता को उन्नाव का जिला प्रभारी और राहुल उर्फ रोहन को उन्नाव का जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


403 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य
"जन सेवा दल बहुत कम समय में तेजी से विस्तार करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला राजनीतिक संगठन बन गया है। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की जा चुकी है, जिसके लिए न सिर्फ सभी जिलों की कमेटियां तैयार हैं, बल्कि विधानसभा क्षेत्रों में भी 20-20 सदस्यीय कमेटियों का गठन किया जा चुका है।"


▶ विनेश ठाकुर कपूरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (जन सेवा दल)
पार्टी नेतृत्व ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य हिंदी भाषी राज्यों में भी संगठन को मजबूत करने और पैर पसारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से कार्यकताओं में भारी उत्साह है।

 

लखनऊ/सम्भल/अमरोहा (विधान केसरी)। तेजी से उभरते राजनीतिक संगठन 'जन सेवा दल' ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करते हुए सम्भल, अमरोहा और उन्नाव जिलों में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा की है। बीते दिनों सम्भल में आयोजित विशाल कार्यक्रम की सफलता का इनाम देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर कपूरी ने नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह जानकारी जन सेवा दल के कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।


संभल और अमरोहा में मिली नई जिम्मेदारी
संगठन के मुताबिक, सम्भल के मऊ निवासी उमेश नंदवंशी को सम्भल का नया जिला अध्यक्ष और अतुल नंदवंशी को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, अमरोहा के झकड़ी निवासी उमेश नंदवंशी (झकड़ी वाले) को अमरोहा का जिला प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजेश सेन को अमरोहा के जिला अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे दल के 'सत्ता प्राप्ति के विजन' को पूरा करने के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे।

श्रेणी:Category: Party News 5 दिन पहले5 days ago

यह खबर साझा करेंShare this News

WhatsApp Facebook Twitter / X

लेख की जानकारीArticle Info

  • श्रेणीCategory Party News
  • प्रकाशित तिथिPublished 05 Jun 2026
  • लेखकAuthor JanSevaDal Team
  • दृश्यViews 8

जन सेवा दल में शामिल होंJoin JanSevaDal

देश की सेवा में हमारे साथ जुड़ें। आज ही सदस्य बनें और बदलाव का हिस्सा बनें।Join us in serving the nation. Become a member today and be a part of the change.

अभी शामिल हों →Join Now →
App Icon

Install App

Install for Fast Access