JanSevaDal Logo
JanSevaDal
जन सेवा दलJanSevaDal
होमHome हमारे बारे मेंAbout Us नेतृत्वLeadership घोषणा पत्रManifesto सदस्यMembers कार्यक्रमEvents समाचारNews गैलरीGallery संपर्कContact
सदस्य बनेंJoin Us दान करेंDonate
Press Release

जन सेवा दल का बड़ा दावाः 'अकेले लड़कर भाजपा को हराना मुश्किल, हम पलटेंगे चुनावी समीकरण

JanSevaDal Team 05 Jun 2026 9 दृश्यviews
साझा करें:Share:
जन सेवा दल का बड़ा दावाः 'अकेले लड़कर भाजपा को हराना मुश्किल, हम पलटेंगे चुनावी समीकरण

लखनऊः (विधान केसरी) उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्षेत्रीय और छोटे दलों की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी क्रम में 'जन सेवा दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने विपक्षी एकजुटता पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बहुजन और अन्य विपक्षी नेता आपस में ही प्रतिस्पर्धा करने में व्यस्त हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

 

कुल मिलाकर अलग-अलग रहकर सभी का टारगेट तो भाजपा है, लेकिन ऐसी स्थिति में क्या वे कभी भाजपा को हरा पाएंगे? यह कहना बेहद मुश्किल

 

1. विपक्षी नेताओं के आपसी टकराव पर साधा निशाना
विनेश ठाकुर ने अपने बयान में प्रमुख विपक्षी नेताओं- चंद्रशेखर, मायावती, अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य और बाबू सिंह कुशवाहा -का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी नेता एक-दूसरे को ही टक्कर देने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद पर भी तंज कसा कि वे भाजपा के करीब जाने की होड़ में एक-दूसरे को पछाड़ने में जुटे हैं।


2. ईवीएम और चुनाव आयोग के बहाने विपक्ष को घेरा
जन सेवा दल के अध्यक्ष ने चुनाव आयोग द्वारा लगातार पार्टियों पर की जा रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक इन दलों को समझ आएगी, तब तक ये अपनी जमानत बचाने लायक भी नहीं रहेंगे। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हारने के बाद सभी दल ईवीएम को गाली देने का कॉम्पटीशन शुरू कर देते हैं, जो कि महज एक बहाना है। उन्होंने नेताओं से बावा साहेब और महापुरुषों के नाम पर 'झूठा नाटक' बंद करने की अपील की।


3. सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
राजनीतिक समीकरणों पर बात करते हुए विनेश ठाकुर ने घोषणा की कि जन सेवा दल सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सहानुभूति के आधार पर ही कम से कम 20-25 सीटें जीत लेगी।


4. 'नंदवंशी' वोटरों पर दांव
उन्होंने 'नंदवंशी' समाज की एकजुटता और जोश का दावा करते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 हजार नंदवंशी वोट पूरी तरह मुस्तैद हैं। उनके अनुसार यह मुख्य वोटबैंक अन्य समाज के वोटों को अपने साथ जोड़कर बड़ा उलटफेर करने की क्षमता रखता है। जन सेवा दल का यह वोट बैंक इस बार 'हारने वाले को जिताने और जीतने वाले को हराने' का काम करेगा।
विनेश ठाकुर का यह बयान विपक्षी एकता और चुनावी रणनीति पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जन सेवा दल का दावा है कि वह इस बार चुनावी मैदान में मजबूती से उतरेगा और प्रदेश की राजनीति में समीकरण बदलने की क्षमता रखता है।
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ

श्रेणी:Category: Press Release 1 महीने पहले1 months ago

यह खबर साझा करेंShare this News

WhatsApp Facebook Twitter / X

लेख की जानकारीArticle Info

  • श्रेणीCategory Press Release
  • प्रकाशित तिथिPublished 05 Jun 2026
  • लेखकAuthor JanSevaDal Team
  • दृश्यViews 9

जन सेवा दल में शामिल होंJoin JanSevaDal

देश की सेवा में हमारे साथ जुड़ें। आज ही सदस्य बनें और बदलाव का हिस्सा बनें।Join us in serving the nation. Become a member today and be a part of the change.

अभी शामिल हों →Join Now →
App Icon

Install App

Install for Fast Access