जनसंख्या अनुपात में अति पिछड़ों में आने वाली जातियों को समूह बनाकर जन सेवा दल के बैनर तले सत्ता प्राप्ति के लिए सहमति (एग्रीमेंट) पत्र
जनसंख्या अनुपात में अति पिछड़ों में आने वाली जातियों को समूह बनाकर जन सेवा दल के बैनर तले सत्ता प्राप्ति के लिए सहमति (एग्रीमेंट) पत्र
1. आप सभी अति पिछड़ी जातियों में आने वाले पाल, प्रजापति, सैनी, शाक्य, कुशवाह, मौर्य, सहन सविता नंद, भर, राजभर, केवल, मल्लाह, निषाद, कश्यप, बजारा, बढई, सुनार, लुहार, दर्जी, तेल्ही, धोबी आदि को जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी नहीं मिल सकी है तथा उत्तर प्रदेश सहित समस्त राज्यों के राजनीतिक दल जातियों को पर प्रतिशत जनसंख्या को समूह अति पिछड़ी जातियों का मानकर अलग-अलग मानते रहे हैं तथा अलग-अलग दो तीन चार प्रतिशत वोट भी ना मानकर लोकसभा विधान सभा में हमें पर्याप्त प्रतिनिधित्व न देकर कुछ जातियों के एक दो एमएलसी राज्यसभा या विधायक सभासद बनाकर हमारे 45% वोटो के सहारे सत्ता पर काबीजि होकर हमारे ही भूल-बहुत अधिकारों का हनन करते रहे हैं जिस कारण अब समय की मांग है कि श्री गणेश ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष जन सेवा दल के नेतृत्व में अति पिछड़ी जातियों के प्रत्येक क्षेत्र में जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी की बात पर समस्त अति पिछड़ी जातियों का समूह तैयार किया जा रहा है।
2. यह कि जन सेवा दल की पहली योजना अति पिछड़े वर्ग में आने वाली समस्त जातियां के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 20 सदस्य राष्ट्रीय प्रदेश मंडल जिला विधानसभा और ब्लॉक में न्याय पंचायत कमेटी तैयार करनी होगी जिसमें केवल एक में बॉडी एक युवा मोर्चा व एक प्रत्येक जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बनी कमेटीयो की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की होगी।
3. यहां यह भी सहमति है कि सभी जातियों को जनसंख्या अनुपात में समाज सत्ता संगठन में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा प्रत्येक जाति के नेता की जिम्मेदारी अपने समाज को पार्टी से जोड़ने के अलावा अन्य जातियों में भी सहयोग की भावना रहेगी रैली में प्रत्येक जिन जातियां के नेता राष्ट्रीय स्तर पर काम कर भीड़ जुटाऐगे तभी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा रैली स्थल पर पहुंचेंगे सभी जातियों के पदाधिकारी द्वारा इकट्ठा सदस्यता शुल्क की आधी धनराशि संबंधित जाति के पदाधिकारी के खाते में ऑनलाइन भेज कर आर्थिक संसाधनों की पूर्ति की जाएगी।
4. यह भी सहमति है कि 2027 से पहले पार्टी या कोई पदाधिकारी आंदोलन धरना प्रदर्शन जैसे रास्ते नहीं अपनाएगा और नहीं किसी सरकार को आरक्षण न्याय, टिकअ मागने हेतू ज्ञापन दिया जायेगा क्योकि हमे अति पिछडो जाजियों को ज्ञापन देने वाली नहीं लेने वाला बनाना है। 5. यह भी सहमति जरूरी है कि पार्टी सस्थापक ही सहयोगीयों की सलाह से तैय करेगा कि किस बड़े दल के साथ गठबंधन में जाना है या किससे मिलकर चुनाव लड़ना है।
6. यह भी सहमति जरूरी है कि सभी अति पिछड़े मिलकर नफरती जाति सूचक शब्द बदलेंगे और जातियों को समूह का नाम दिया जाएगा यदि अपनी सरकार बन जाती है या समर्थन देकर सरकार बनती है एक परिवार एक सरकारी रोजगार देना होगा।
7. पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर समस्त भूतिहीन को एक एकड जमीन देने का प्रयास करेंगे।
8. शराब माफिया से मुक्ति हेतू अति पिछड़ो को 50 प्रतिशत दुकाने आवंटित होगी।
9. जनसंख्या अनुपात से प्रत्येक क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान जन सेवा दल की जिम्मेदारी होगी।
10. प्रत्येक जाति का राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री बनाया जाऐगा।
11. पार्टी पदाधिकारीयो को एक साल तक योजना पर खरा उतरते ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी पार्टी के कंधो पर होगी।
12. निःशुल्क समान, शिक्षा, स्वास्थ प्रणाली जन सेवा दल सरकार की जिम्मेदारी होगी।
यह खबर साझा करेंShare this News