यूपी चुनाव 2027: जन सेवा दल का बड़ा दांव, सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान; 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
यूपी चुनाव 2027: जन सेवा दल का बड़ा दांव, सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान; 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
अतिपिछड़ों और अतिदलितों को आबादी के अनुसार हिस्सेदारी देने का दावा, पार्टी खर्च पर लड़ेंगे प्रत्याशी
लखनऊ। (विधान केसरी)उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जन सेवा दल ने राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपने 40 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर (कपूर्वी) ने पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में संगठन के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का दावा है कि सभी प्रत्याशी पार्टी के खर्च पर चुनाव लड़ेंगे।
अतिपिछड़ों और अतिदलितों को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने का आह्वान
जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर (कपूरी) ने कहा कि प्रदेश की लगभग प्रत्येक विधानसभा सीट पर अतिपिछड़ी एवं अतिदलित जातियों का लगभग 50 प्रतिशत वोट बैंक मौजूद है, लेकिन चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दल इन वर्गों को केवल आश्वासन देकर उपेक्षित कर देते हैं।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक दल के झूठे आश्वासनों में न आएं और जन सेवा दल के साथ जुड़कर अपने समाज
को सत्ता में भागीदारी दिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी अतिपिछड़ी और अतिदलित जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पहली सूची में घोषित प्रत्याशी
जन सेवा दल द्वारा जारी पहली सूची में निम्नलिखित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं-
भोलाराम सविता लोनी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 53)
नेम सिंह बौद्ध काठ (विधानसभा क्षेत्र संख्या 25)
मंजेश ठाकुर बिजनौर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 22)
अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज (विधानसभा क्षेत्र संख्या 401)
उमेश माथुर नंदवंशी बिल्सी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 114)
रवीना कश्यप कासगंज (विधानसभा क्षेत्र संख्या 100)
संजीव श्रीवास्तव एटा (विधानसभा क्षेत्र संख्या 104)
मुकेश शर्मा मुगलसराय (विधानसभा क्षेत्र संख्या 380)
अशोक शमां मेंहदावल (विधानसभा क्षेत्र संख्या 312)
अखिलेश शर्मा देवरिया (विधानसभा क्षेत्र संख्या 337)
पवन सविता आगरा फतेहपुर सीकरी
डॉ. दिनेश कुमार सेन खैरागढ़(विधानसभा क्षेत्र संख्या 92)
विजय वर्मा बिधूना (विधानसभा क्षेत्र संख्या 202)
धर्मेन्द्र सविता महाराजपुर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 217)
महेश सिंह बाबा किदवई नगर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 215)
अतुल कुमार नंद सम्भल (विधानसभा क्षेत्र संख्या 33)
अंकुर सेन अमरोहा (विधानसभा क्षेत्र संख्या 41)
देवेंद्र सिंह चाँदपुर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 23)
उमेश सेन मोदी नगर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 57)
राम जी याज्ञिक कालपी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 220)
लालता प्रसाद मुरादाबाद नगर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 28)
परमानंद श्रीवास्तव स्वार (विधानसभा क्षेत्र संख्या 34)
कुलवंत सिंह कमल ठाकुरद्वारा (विधानसभा क्षेत्र संख्या 26)
शशी राज सैन फतेहपुर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 240)
राजौल सैन अवाह शाह (विधानसभा क्षेत्र संख्या 241)
प्रेम शंकर ठाकुर - दादरी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 62)
द्रौपदी मौर्य दातागंज (विधानसभा क्षेत्र संख्या 117)
संगीता सेन बिन्दकी, फतेहपुर
सितारा बानो सहसवान (विधानसभा क्षेत्र संख्या 113)
आरती शर्मा - सुल्तानपुर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 188)
जगदीश शर्मा - मिजापुर
कपिल देव ठाकुर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 17) नजीबाबाद
जयपाल सेन चरखारी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 231)
शिवम कुमार सेन महोबा (विधानसभा क्षेत्र संख्या 230)
मनोज कुमार लोधी -
रामेश्वर - शेखुपुर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 116)
दिग्विजय नाथ शर्मा सहजनवा (विधानसभा क्षेत्र संख्या 324)
संजीत ठाकुर बांसडीह (विधानसभा क्षेत्र संख्या 362)
सूरज बबेरू (विधानसभा क्षेत्र संख्या 233)
अंकुर सिंह अमरोहा विधानसभा क्षेत्र चुनावी समीकरणों पर बढ़ी चर्चा
जन सेवा दल द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 के लिए, समय से पहले प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेष रूप से अतिपिछड़े एवं अतिदलित बहुल क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता को आगामी चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
यह खबर साझा करेंShare this News