JanSevaDal Logo
JanSevaDal
जन सेवा दलJanSevaDal
होमHome हमारे बारे मेंAbout Us नेतृत्वLeadership घोषणा पत्रManifesto सदस्यMembers कार्यक्रमEvents समाचारNews गैलरीGallery संपर्कContact
सदस्य बनेंJoin Us दान करेंDonate
Press Release

लाल बंगला यूनिटी भी खुलकर जन सेवा दल के साथ नंद समाज की देखरेख में यूनिटी के सदस्य बोलें हम विनेश भईया के साथ

JanSevaDal Team 05 Jun 2026 7 दृश्यviews
साझा करें:Share:
लाल बंगला यूनिटी भी खुलकर जन सेवा दल के साथ नंद समाज की देखरेख में यूनिटी के सदस्य बोलें हम विनेश भईया के साथ

लाल बंगला यूनिटी के समर्थन समारोह को संबोधित करते हुए जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान केसरी के संपादक विनेश ठाकुर ने कहा कि आप लोगों ने समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया है लेकिन नंदवंशियों का एक विधायक आज तक नहीं बन सका यदि आप लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं तो मैं सिर्फ आपको 10-20 विधायक बना कर दूंगा बल्कि समस्त अति पिछड़ों को जनसंख्या अनुपात में विधायक बनकर उत्तर प्रदेश में नंद वंश की सरकार स्थापित करने का काम करूंगा।

 

कानपुर (विधान केसरी)। गठन के बाद से ही जन सेवा दल का कारवां जहां नंदवंशियों सहित समस्त अति पिछड़ों को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने के लिए तेजी से दौड़ रहा है वही दिन पतिदिन हजारों की
उपस्थिति में हो रहे विनेश भईया के सफल कार्यक्रम और समाज के प्रति निष्ठा को देख कानपुर के जिम्मेदार नंदवंशियों द्वारा चलाई जा रही उक्त यूनिटी ने भी बाकायदा उनके सम्मान में आयोजित
कार्यक्रम का आयोजन कर समर्थन का ऐलान किया हैं।
कानपुर के नारायणी कुंज में आयोजित विनेश भईया के स्वागत एवं समर्थन कार्यक्रम में इस संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों ने एक जुट होकर कहा कि हमें खुशी ही नहीं गर्व भी है कि आपने इतनी बड़ी बीमारी से जूझने के बवजूद सत्ता से वंचित रखी गई जातियों को इकट्ठा कर जन संख्या अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने की योजना बनाकर बिना किसी सहयोग से जन सेवा दल को देश भर में चर्चा का विषय बना दिया और हम सभी लोग प्रदेश भर काम कर आपके इस मिशन को पूरा करने का काम करेंगे।
बैठक में अध्यक्ष श्री आर के शर्मा द्वारिका प्रसाद सभास, बी. डी. वर्मा, अरविंद कुमार, विनोद कुमार वर्मा, मंजेश कुमार, मनोज भारद्वाज, विनोद कुमार सविता, डी. पी. ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार सविता, राजेश वर्मा, कृष्ण कुमार, अविनेश कुमार सविता, शंकर लाल, राजेंद्र शर्मा, महेश कश्यप, रविन्द्र कुमार, रमेश चंद्रा, विपिन बिहारी सविता, अनुज कुमार सविता, राणा जी, कौशल किशोर, सुशील कुमार शर्मा जी, वीरेंद्र कुमार, अमित सविता, सुरेंद्र सिंह, शैलेश कुमार, दीपक शिरोमणि, प्रदीप कुमार शर्मा, अनुराग कुमार, डॉ. अशोक कुमार फौजी, ओमप्रकाश वर्मा, अरुण कुमार शर्मा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

श्रेणी:Category: Press Release 1 महीने पहले1 months ago

यह खबर साझा करेंShare this News

WhatsApp Facebook Twitter / X

लेख की जानकारीArticle Info

  • श्रेणीCategory Press Release
  • प्रकाशित तिथिPublished 05 Jun 2026
  • लेखकAuthor JanSevaDal Team
  • दृश्यViews 7

जन सेवा दल में शामिल होंJoin JanSevaDal

देश की सेवा में हमारे साथ जुड़ें। आज ही सदस्य बनें और बदलाव का हिस्सा बनें।Join us in serving the nation. Become a member today and be a part of the change.

अभी शामिल हों →Join Now →
App Icon

Install App

Install for Fast Access