JanSevaDal Logo
JanSevaDal
जन सेवा दलJanSevaDal
होमHome हमारे बारे मेंAbout Us नेतृत्वLeadership घोषणा पत्रManifesto सदस्यMembers कार्यक्रमEvents समाचारNews गैलरीGallery संपर्कContact
सदस्य बनेंJoin Us दान करेंDonate
Press Release

सम्भल के मऊ गाँव में जनसेवा दल का भव्य शक्ति प्रदर्शन मिशन 2027 को लेकर चुनाव की हुंकार

JanSevaDal Team 03 Jun 2026 11 दृश्यviews
साझा करें:Share:
सम्भल के मऊ गाँव में जनसेवा दल का भव्य शक्ति प्रदर्शन मिशन 2027 को लेकर चुनाव की हुंकार

सम्भल के मऊ गाँव में जनसेवा दल का भव्य शक्ति प्रदर्शन
मिशन 2027 को लेकर चुनाव की हुंकार
विधान केसरी
सम्भल। जनसेवा दल एवं युवा सत्ता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में सम्भल जनपद के मऊ गाँव में आयोजित विशाल राजनीतिक सम्मेलन में भारी जनसमूह की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय, वंचित एवं अति पिछड़े वर्गों की राजनीतिक हिस्सेदारी तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीतिक चचर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान श्री राम ने संरक्षक की भूमिका निभाई, जबकि जिला अध्यक्ष नरेश सिंह ने संगठनात्मक संचालन का दायित्व संभाला। व्यवस्थापक अतुल श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मंच पर आए अतिथियों का व्यवस्थित स्वागत कराया।
कार्यक्रम में एटा जिले से जिला अध्यक्ष संजीव सविता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए, वहीं मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद एवं सम्भल सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। उपस्थित प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बौद्ध, राजवीर सिंह, राजेंद्र सैनी, निपेंद्र सिंह, कुलवंत ठाकुर एवं अमर सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप और अधिक व्यापक
बन गया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर रहे, जिन्होंने मंच से भावनात्मक, प्रेरक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली संबोधन दिया। उन्होंने वर्ष 2024 में अपने गंभीर स्वास्थ्य संघर्ष और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन दौर ने उनके जीवन की दिशा बदल दी और अब उनका पूरा जीवन समाज सेवा एवं वंचित वर्गों की राजनीतिक हिस्सेदारी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हृउस दिन मैं केवल एक मरीज था, लेकिन आज मैं एक संकल्प हूँ, अब जो सांस चलेगी वह समाज के नाम होगी और जो कदम उठेंगे वे वंचित्, पिछड़े और उपेक्षित समाज के सम्मान और अधिकार के लिए हंगिह उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से जिन वर्गों को राजनीतिक भागीदारी से वंचित रखा गया है, उन्हें अब उनके अनुपात के अनुसार प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और यदि किसी समाज की आबादी चार प्रतिशत है तो उसे राजनीतिक व्यवस्था में भी उसी अनुपात में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। विनेश ठाकुर ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य कम से कम 16 विधानसभा सीटों पर अपने समाज के प्रतिनिधियों को पहुंचाना है ताकि राजनीतिक भागीदारी केवल चर्चा नहीं बल्कि वास्तविकता बन सके। इसी तरह पाल प्रजापति सैनी, कश्यप, लुहार, कहार, अल्पसंख्यक, जाट समाज के लोगों को
उनकी जनसंख्या अनुपात में सत्ता में हिस्सेदारी दिलाकर 2027 में जनसेवा दल और युवा सत्ता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। उन्होंने अवैधानिक तरीके से सिविल सर्विस में लेटरल घंटी पर भाजपा सरकार को घेरा, साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा आज कॉकरोच जनता पार्टी बनाई है कल गिरगिट, कुत्ता, गधा समेत न जाने कौन कौनसी पार्टियां बनेगा, वे पार्टियां सरकार के मुंह पर बेरोजगारों का तमाचा है।
कार्यक्रम में युवा सत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह ने युवाओं से बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की और कहा कि बुवा शक्ति ही आने वाले समय में राजनीतिक परिवर्तन की दिशा तय करेगी, उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा दल का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और जागरूकता पहुंचाना है। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए और अपने विचार रखे। जिनमें अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह, मथुरा जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष लालचंद वर्मा, एटा जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सम्भल जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, मेरठ मंडल अध्यक्ष उमेश सेन, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष उमेश सेन, बिलारी विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मथुरा महासचिव पूरन चंद, उत्तर प्रदेश महासचिव राजोल सेन, महिला मोर्चा प्रदेश
अध्यक्ष शशी सेन महिला मोचर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पना सेन एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने एक
स्वर में कहा कि संगठन 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर मजबूती से काम कर रहा है और इस सम्मेलन को सामाजिक न्याय एवं
राजनीतिक हिस्सेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। अंत में यह सम्मेलन जनसेवा दल के लिए एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा
गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए कार्यकताओं की भारी उपस्थिति ने संगठन की बढ़ती सक्रियता और प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

श्रेणी:Category: Press Release 1 दिन पहले1 days ago

यह खबर साझा करेंShare this News

WhatsApp Facebook Twitter / X

लेख की जानकारीArticle Info

  • श्रेणीCategory Press Release
  • प्रकाशित तिथिPublished 03 Jun 2026
  • लेखकAuthor JanSevaDal Team
  • दृश्यViews 11

जन सेवा दल में शामिल होंJoin JanSevaDal

देश की सेवा में हमारे साथ जुड़ें। आज ही सदस्य बनें और बदलाव का हिस्सा बनें।Join us in serving the nation. Become a member today and be a part of the change.

अभी शामिल हों →Join Now →
App Icon

Install App

Install for Fast Access